Posts

समाजसेवी युवा अजय राय ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान

Image
बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनों-दिन तेजी से गिरावट आने लगी है. इससे अब लोग राहत की सांस लेने लगे हैं. लेकिन अब भी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, जिसे लेकर नगर के युवाओं ने कोरोना से बचाव को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो चालकों के बीच मास्क का वितरण किया गया. लोगों को किया गया जागरूक इस दौरान युवाओं के पहल पर ऑटो चालकों ने तख्ती पर लिखे सन्देश ‘ हम ऑटो वालों ने ठाना है मास्क लगाने वाले को ही बैठना है’ पोस्टर को अपने-अपने ऑटो के आगे चिपकाया. इस दौरान ऑटो चालको ने आमजनों से यात्रा करते समय मास्क पहनने को लेकर अपील की. इस अभियान का नेतृत्व युवा समाजसेवी अजय राय तो अध्यक्षता ऑटो संघ के सदस्य वचन श्रीवास्तव ने की. लोगों को किया गया जागरूककई लोग रहे उपस्थित ऑटो चालक और आमजनों ने युवाओं के इस पहल की सराहना भी किया. इस अभियान का नेतृत्व कर रहें अजय ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर अभी भी सावाधानी बरतने की आवश्यकता है. ऑटो वाले के इच्छानुसार उनके ऑटो के आगे ‘हम ऑटोवालो ने ठाना है, मास्क लगाने वाले को ही बैठना है’ का पोस्टर भी चिपकाया गया. इस अभियान में...

नाली विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों में आक्रोश

Image
सिमरी प्रखंड के पैगंबरपुर पंचायत के बड़का सिंहनपुरा में वार्ड चार के गंदे पानी को वार्ड पांच में गिराने के हो रहे प्रयास को लेकर जनाक्रोश बढ़ने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वार्ड चार का पानी जिस सरकारी गड्ढे में गिरता था उसको छोड़ वार्ड पांच में गिराना किसी षड्यंत्र जैसा लगता है और उसे सफल होने नहीं दिया जाएगा।  इस संबंध में वार्ड पांच के लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन देकर अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाया है।  अंकित चौधरी, उमाशंकर साह, नंदकिशोर यादव, विजय यादव, धनजी पासवान, सुरेंद्र डोम, देव नारायण यादव, हीरालाल यादव, हरेराम यादव, सुरेश पासवान, चंदन चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा वार्ड चार के घरों से पानी निकासी के लिए पक्के नाले का निर्माण कराया गया है। जो वार्ड चार के ही सरकारी गड्ढे में संग्रहित होता है। मगर वर्तमान समय में ग्रामीण राजनीति के चलते उसकी दिशा परिवर्तित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वार्ड चार के सदस्य नाली निर्माण कराकर वार्ड पांच के गड्ढे में गिराने की फिराक में है। जबक...

गंगौली मठिया के समीप भागड़ में डूबने से युवक की मौत

Image
रामदास राय के डेरा ओपी अंतर्गत गंगौली मठिया स्कूल के समीप भागड़ में शनिवार को स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक अंकित कुमार (25 वर्ष) गंगौली गांव निवासी सर्वजीत ठाकुर के पुत्र बताए जाते हैं। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित सुबह नौ बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ मठिया स्कूल के समीप भागड़ में स्नान करने गया था। जैसे ही वह पानी में डुबकी लगाया पैर फिसलने से गहरे खाई में चला गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। अंततोगत्वा उन लोगों ने युवक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। फिर क्‍या था लोगों का हुजुम भागड़ की ओर दौड़ पड़ा। नए सिरे से पुन: खोजबीन प्रारंभ हुई और काफी मशक्कत के बाद लोग उसे पानी से बाहर निकालने में सफल हुए। इसके बाद परिवार के लोग उसके जीवित होने की आशा में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी विष्णुदेव कुमार ने बताया कि मृतक के शव को अन्‍त्‍यपरीक्षण हेतु भेजने से पूर्व की सारी कागजी प्रक्रिया पुरी की जा रही ...

कोरोना से बचाव को लेकर युवाओं ने दलित बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

Image
कोरोना संक्रमितो की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिले में इसकी रफ्तार कम होने लगी है। तो वही कोरोना से बचाव को लेकर युवाओं ने दलित बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया है। इसके अलावे युवाओं द्वारा मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से युवा समाजसेवी अजय राय ने किया। बताते चले कि अजय राय और उनकी टीम द्वारा कोरोना काल के शुरुआती दौर से ही जरुरतमंदो तक लगातार राहत समाग्री पहुंचाने के साथ-साथ कोरोना से बचाव को लेकर लोगो के बीच जागरूकता अभियान भी जा रहा है। जिसके बाद स्वयं जिलाधिकारी और स्थानीय लोगो ने भी युवाओं के इन सराहना किया। वही बीतें दिन रविवार की देर शाम युवाओं ने नगर के चतुरसाल गंज स्थित दलित बस्ती में तख्ती पर लिखे सन्देश के माध्यम से साफ-सफाई को लेकर एहितयात बरतने के लिए जागरूक किया ।  इसके साथ-साथ युवाओं ने मास्क और साबुन का भी वितरण किया। इस बारे में युवा समाजसेवी अजय राय का कहना है कि दलित बस्ती के लोगो मे जागरूकता का घोर कोरोना संक्रमितो की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिले में इसकी रफ्तार कम होने लगी है...

अगस्त क्रांति के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Image
बक्सर/सिमरी अगस्त क्रांति व बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष बब्लू शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत कुल 2 करोड़ 51 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। बब्लू शर्मा ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत 2 करोड़ 51 लाख पौधें लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसको सफल बनाने के लिये जदयू कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए हैं। वैसे भी पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।  कृपया Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।

धड़ल्ले से बिक रही शराब, प्रशासन मौन

जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन इसके प्रति उदासीन है।     आपको बता दें कि चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुसार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने समूचे प्रदेश में शराब की बिक्री व सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, बावजूद थाना क्षेत्र के राजपुर, गंगोली, सिमरी, डुमरी, आशा पडरी आदि विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है।     स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन की निष्क्रियता के कारण तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस पर लगाम लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

सिमरी में हुआ सम्मान सह विदाई समारोह

Image
https://youtu.be/EPp-ymUcfEA सिमरी थाना परिसर में बुधवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को समाजसेवियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने शुभकामना देकर विदा किया तो वहीं नए थानाध्यक्ष जुनैद आलम का स्वागत किया गया। बता दें कि रंजीत कुमार का स्थानान्तरण अब नगर कोतवाल के रुप में हो चुका है संभवत: गुरुवार को वे नगर थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। सम्मान सह विदाई समारोह, सिमरी देखें वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में रंजीत कुमार ने सभी को साथ लेकर काम किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में दिन हो या रात, जब आवश्यकता पड़ी वे हमेशा आम आदमी के साथ खडे रहे। उनका कार्यकाल सिमरी प्रखंड के लिए बहुत ही बेहतर रहा।  वहीं रंजीत कुमार ने भी अपने संबोधन में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर बीडीओ अजय कुमार सिंह, सीओ आमोद राज, जगनारायण राय, अंपु राय, नीरज पाठक, तेजनारायण ओझा, अखिलेश पांडे, अंगद सिंह, सुशील कुमार लाल आदि उपस्थित रहे।