Posts

कोरोना से बचाव को लेकर युवाओं ने दलित बस्ती में चलाया जागरूकता अभियान

Image
कोरोना संक्रमितो की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिले में इसकी रफ्तार कम होने लगी है। तो वही कोरोना से बचाव को लेकर युवाओं ने दलित बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया है। इसके अलावे युवाओं द्वारा मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से युवा समाजसेवी अजय राय ने किया। बताते चले कि अजय राय और उनकी टीम द्वारा कोरोना काल के शुरुआती दौर से ही जरुरतमंदो तक लगातार राहत समाग्री पहुंचाने के साथ-साथ कोरोना से बचाव को लेकर लोगो के बीच जागरूकता अभियान भी जा रहा है। जिसके बाद स्वयं जिलाधिकारी और स्थानीय लोगो ने भी युवाओं के इन सराहना किया। वही बीतें दिन रविवार की देर शाम युवाओं ने नगर के चतुरसाल गंज स्थित दलित बस्ती में तख्ती पर लिखे सन्देश के माध्यम से साफ-सफाई को लेकर एहितयात बरतने के लिए जागरूक किया ।  इसके साथ-साथ युवाओं ने मास्क और साबुन का भी वितरण किया। इस बारे में युवा समाजसेवी अजय राय का कहना है कि दलित बस्ती के लोगो मे जागरूकता का घोर कोरोना संक्रमितो की संख्या दिनों-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि जिले में इसकी रफ्तार कम होने लगी है...

अगस्त क्रांति के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण

Image
बक्सर/सिमरी अगस्त क्रांति व बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को जदयू युवा जिला उपाध्यक्ष बब्लू शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान के तहत कुल 2 करोड़ 51 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। बब्लू शर्मा ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत 2 करोड़ 51 लाख पौधें लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसको सफल बनाने के लिये जदयू कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए हैं। वैसे भी पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।  कृपया Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरूर करें।

धड़ल्ले से बिक रही शराब, प्रशासन मौन

जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित शराब की बिक्री की जा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन इसके प्रति उदासीन है।     आपको बता दें कि चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुसार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने समूचे प्रदेश में शराब की बिक्री व सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, बावजूद थाना क्षेत्र के राजपुर, गंगोली, सिमरी, डुमरी, आशा पडरी आदि विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है।     स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन की निष्क्रियता के कारण तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस पर लगाम लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

सिमरी में हुआ सम्मान सह विदाई समारोह

Image
https://youtu.be/EPp-ymUcfEA सिमरी थाना परिसर में बुधवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को समाजसेवियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने शुभकामना देकर विदा किया तो वहीं नए थानाध्यक्ष जुनैद आलम का स्वागत किया गया। बता दें कि रंजीत कुमार का स्थानान्तरण अब नगर कोतवाल के रुप में हो चुका है संभवत: गुरुवार को वे नगर थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। सम्मान सह विदाई समारोह, सिमरी देखें वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में रंजीत कुमार ने सभी को साथ लेकर काम किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में दिन हो या रात, जब आवश्यकता पड़ी वे हमेशा आम आदमी के साथ खडे रहे। उनका कार्यकाल सिमरी प्रखंड के लिए बहुत ही बेहतर रहा।  वहीं रंजीत कुमार ने भी अपने संबोधन में सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर बीडीओ अजय कुमार सिंह, सीओ आमोद राज, जगनारायण राय, अंपु राय, नीरज पाठक, तेजनारायण ओझा, अखिलेश पांडे, अंगद सिंह, सुशील कुमार लाल आदि उपस्थित रहे।

मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु सेविकाओं की हुई बैठक

Image
सोमवार को प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सभी सेविकाओं व सहायिकाओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नशा उन्मूलन व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आगामी 19 जनवरी को बनने वाले विशाल मानव श्रृंखला के सफल आयोजन पर चर्चा की गई।

सिमरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार बने नगर कोतवाल

Image
पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने शनिवार शाम फरमान जारी करते हुए पांच थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए हैं।  मिली जानकारी के अनुसार सिमरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को नगर कोतवाल बनाया गया है जबकि विधि शाखा में अवर निरीक्षक बैजनाथ चौधरी को अंचल निरीक्षक सह ब्रह्मपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नावानगर से हाल ही में सस्पेंड हुए जुनैद आलम को सिमरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है वहीं डुमरांव थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी को नावानगर का पदभार गया है। ब्रह्मपुर के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा को राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि नगर थाना, राजपुर और नावानगर की कुर्सियां पीछले कुछ दिनों से खाली चल रही थी।

मनचलों की शामत, ऑपरेशन मजनूं के तहत दूसरे दिन 12 हिरासत में

Image
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मजनू दूसरे दिन भी जारी रहा। आज शुक्रवार को हुई कार्रवाई में बक्सर और डुमरांव से कुल 12 मनचलों को हिरासत में लिया गया है।  एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के अनुसार बक्सर से छह और डुमरांव से छह युवाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछकी जा रही है। यह कार्रवाई एमपी हाई स्कूल बक्सर और सफा खाना रोड डुमरांव में हुई है। पुलिस कप्तान ने अभिभावकों से अपील की है वह अपने बच्चों के गतिविधियों पर नजर रखें व शिक्षण संस्थानों को भी सतर्कता बरतने और अपने संस्थान के आगे कैमरे लगाने का निर्देश दिया। पूछने पर एसपी ने बताया गुरुवार को जिन 11 युवकों को हिरासत में लिया गया था उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।