नहीं रहे हर दिल अजीज महाराज बहादुर कमल सिंह
रविवार की सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर ली अंतिम सांस
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने किया शोक व्यक्त
बक्सर.
डुमराँव राजघराने के महाराज तथा भारतीय संसद के स्वर्णिम काल (1952-1962) के सदस्य महाराजा कमल सिंह का रविवार की सुबह 5:10 पर उनके डुमराँव स्थित नया भोजपुर कोठी में निधन हो गया. उनके पुत्र युवराज चन्द्रविजय सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि तकरीबन 6 वर्ष से वह काफी बीमार चल रहे थे.
महाराज के निधन पर ना सिर्फ डुमराँव राजपरिवार बल्कि, पूरे शाहाबाद के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आज एक स्वर्णिम इतिहास का अंत हो गया.
Comments
Post a Comment