या देवी सर्व भूतेषु, मातृ रूपेण संस्थिता... के मंत्रोच्चारण के साथ ही माता रानी के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गए। इसी क्रम में जिले के सिमरी स्थित काली मंदिर व कालरात्रि मंदिर क्षेत्रीय लोगों के आस्था का प्रमुख केन्द्र बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि माता रानी के पूजन अर्चन एवं महाआरती में सम्मिलित होंने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। जिसका नजारा प्रतिदिन मंदिर परिसर में देखने को भी मिलता है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मां की एक झलक पाने को लोग बेताब रहते है। वैदिक पूजनो परान्त जैसे ही मां का दरवार आम श्रद्धालुओं के लिए खुलाता है ‘या देवि सर्व भूतेषु, मातृ रूपेण संस्थिता’ के जयघोष से पूरा ईलाका गूंज हो जाता है।
सवाल पूछने पर भड़के मंत्री, फाड़ा पोस्टर
सवाल पूछने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे भड़क गए. दरअसल, शुक्रवार को सर्किट हाउस में जब उनको दो माह पूर्व सदर अस्पताल को लेकर किए गए वादे को याद दिलाया गया तो वे भड़क गए. कुछ दिव्यांग हाथों में पोस्टर लेकर उनको उनके किये वादे को याद दिलाने पहुंचे थे. ज्ञात हो कि मंत्री जी ने दो माह पूर्व ही घोषणा किया था कि सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल कर दिया जायेगा। मशीन भी सदर अस्पताल में लाकर रखा हुआ है. मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को जब सामाजिक कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया तब वे इस कदर भड़के कि उन्होंने अपना आपा खो दिया। उनके लोग कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की करने लगे, इसपर स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री जी आपको धक्का मारना महंगा पड़ेगा। दो महीने पहले आपने जो वायदे किए थे वो इतनी जल्दी भूल गए. इस दौरान अश्विनी चौबे के सहयोगियों ने भी जमकर हंगामा किया, मंत्री के सहयोगियों ने लोगों से बैनर पोस्टर छीन कर भी फाड़ दिया. वहीं हंगामें की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो सामाजिक कार्यर्कताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया. ह...


Comments
Post a Comment